Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाली गायिका से छेड़छाड़ मामला : तृणमूल ने आरोपित से पार्टी का संबंध होने से किया इनकार

पार्टी ने कहा कि आरोपित का तृणमूल कांग्रेस से कोई भी संबंध नहीं है और इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

22 Dec 2025

बंगाली गायिका से छेड़छाड़ मामला : तृणमूल ने आरोपित से पार्टी का संबंध होने से किया इनकार

कोलकाता। बंगाली गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती से कथित छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को अपना रुख साफ किया।

पार्टी ने कहा कि आरोपित का तृणमूल कांग्रेस से कोई भी संबंध नहीं है और इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

भगवानपुर एक ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष रॉबिन मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति किसी भी तरह से तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जान-बूझकर इस घटना का राजनीतिकरण कर रही है।

रॉबिन मंडल ने कहा कि पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे दावे किए जा रहे हैं।

तृणमूल की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई, जब भाजपा नेताओं, जिनमें शंकुदेव पांडा भी शामिल हैं, ने दावा किया कि गिरफ्तार स्कूल मालिक का संबंध तृणमूल कांग्रेस से है। रॉबिन मंडल ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि आरोपित एक व्यवसायी है और एक निजी स्कूल का मालिक है। उसका पार्टी के संगठन से किसी भी स्तर पर कोई नाता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के निजी अपराध की जिम्मेदारी किसी राजनीतिक दल पर नहीं डाली जा सकती।

पुलिस ने रविवार को निजी स्कूल के मालिक मेहबूब मलिक को बंगाली गायिका से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार डे ने भगवानपुर थाना प्रभारी शाहंशाह हक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उप मंडल पुलिस अधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लोकप्रिय गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती शनिवार को भगवानपुर थाना इलाके में स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची थीं। उनका आरोप है कि मंच पर प्रस्तुति के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई।

लग्नजिता ने बताया कि उन्होंने देवी चौधुरानी फिल्म का गीत ‘जागो मां’ गाया था। कुछ ही देर बाद दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति मंच पर चढ़ आया और उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उसे मंच से हटा दिया। इस घटना के बाद गायिका ने आगे गाना गाने से इनकार कर दिया।

गायिका का आरोप है कि कार्यक्रम के बाद स्कूल मालिक मेहबूब मलिक ने उनके साथ बदसलूकी की और मौखिक रूप से अपमानित किया। शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाली गायिका से छेड़छाड़ मामला : तृणमूल ने आरोपित से पार्टी
पार्टी ने कहा कि आरोपित का तृणमूल कांग्रेस से कोई भी संबंध नहीं है और इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News